नए साल पर झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने सभी पुलिसकर्मियों को अच्छा तोहफा दिया

7

जमशेदपुर/रांची :रांची नए साल पर झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने सभी पुलिसकर्मियों को अच्छा तोहफा दिया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को वीक ऑफ दिया जाएगा। इसके लिए पहले जनवरी माह में इसका ट्रॉयल किया जाएगा। ट्रॉयल में अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहेगा, तब फरवरी माह से इसको सुचारू कर दिया जाएगा। डीजीपी ने बताया कि इसकी जानकारी सभी एसएसपी और एसपी को पत्राचार के माध्यम से दी जाएगी। पुलिस वालों को रोस्टर के आधार पर छुट्टी दी जाएगी।
निजी कार्य करने में होगी आसानी
पुलिस वालों को वीक ऑफ मिलने से वे अपना निजी कार्य भी आसानी से कर सकते हैं। वे अपने परिवार के साथ समय बीता सकते हैं। आम तौर पर पुलिस की ड्यूटी 365 दिनों की होती है। आपात घड़ी में ही उन्हें विभाग की ओर से छुट्टी मिलती है।
परेशानियों का भी होगा आकलन
वीक ऑफ के दौरान यह देखा जाएगा कि किस तरह की परेशानियां आ रही है। उसका समाधान कैसे किया जा सकता है। सबकुछ ठीक-ठाक रहने इसे लागू करने की योजना बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाखों रुपये का बरही के स्पाइसी होटल से नकली शराब जब्त, चार गिरफ्तार

Wed Dec 30 , 2020
जमशेदपुर/हजारीबाग: बरही पुलिस व उत्पाद विभाग हज़ारीबाग ने संयुक्त रूप से बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गया रोड स्थित स्पाइसी होटल से लाखों रुपये का नकली शराब जब्त किया हैं। इसके अलावा एक वैगनर सहित चार लोगों की गिरफ्तारी गई हैं। गिरफ्तार युवकों में बेन्दगी निवासी उमेश गुप्ता, होटल का संचालक […]

You May Like

फ़िल्मी खबर