जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 182वां संस्थापक दिवस मनाया गया। बुधवार को कंपनी परिसर स्थित जेएन टाटा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसकी शुरूआत टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ की। इसके बाद टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह समेत, मानस मिश्रा, यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह अन्य वरीय अधिकारियों संग पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद विशाल बादशाह ने रतन टाटा व एन. चंद्रशेखरन की अगुवाई की तथा कंपनी के विकास की कहानी बताई। कमर्शियल व्हीकल्स की नई रेंज गाड़ियों के बारें में बताया गया। नए मॉडल की गाड़ियां दिखाने से लेकर उसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन भी उपस्थित रहे।
You May Like
-
4 years ago
एनसीपी युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया
-
3 years ago
भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 में महामुकाबला आज