जमशेदपुर:आदिबासि कुड़मि समाज बिरसानगर टेल्को नगर कमेटी जौन नं 4 बिरसानगर में शहिद सुनिल महतो और शहीद प्रभाकर महतो के 14वीं शहादत दिवस पर कुड़मालि नेगाचारि मत से आम पत्ता का माला धूप धुना और आम पत्ता अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर अतिथि आदिबासि कुड़मि समाज जिला सरायकेला खरसावां सह पूर्वी सिंहभूम संयोजक मंडली सदस्य प्रकाश महतो केटिआर ने कहा वर्तमान हेमंत सरकार शहिद सुनिल महतो और शहीद प्रभाकर महतो को शहिद का दर्जा देते हुए कदमा स्थित शहीद सुनील महतो प्रतिमा स्थल पर धारा 144 हटाने हुए उस स्थल पर अधूरा प्रतिमा को बनाने कार्य करेंगे चुंकि वर्तमान झारखंड में झामुमो का सरकार है। श्रद्धांजलि सभा में मनोहर महतो, महादेव महतो,मंटु महतो,दिलीप महतो,निरंजन महतो,बबलु महतो, सचिन महतो आदि उपस्थित थे।
Next Post
बंगाल चुनाव के लिए जमशेदपुर के भाजपा नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, दिनेश कुमार इंदस विधानसभा की संभालेंगे कमान
Thu Mar 4 , 2021