रघुवर दास फिर से बने भाजपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष, समीर उरांव एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

3

जमशेदपुर : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि अन्नपूर्णा देवी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य समीर उरांव को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। नागेंद्र बिहार और झारखंड के संगठन मंत्री तथा धर्मपाल सिंह झारखंड के प्रदेश संगठन मंत्री बनाए गए हैं। रघुबर दास को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राज्य के भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है।

अन्नपूर्णा देवी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनाव समिति के सह प्रभारी मनोनीत पूर्व में कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को बनाया गया था। वर्ष 2019 में राजद छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद अन्नपूर्णा देवी को पार्टी जहां एक ओर संगठन में कई बड़ी जिम्मेदारी दी, वहीं उन्हें केंद्र की सरकार में भी शामिल किया है। भाजपा में शामिल होते ही उन्हें सबसे पहले कोडरमा संसदीय क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। पार्टी का यह प्रयोग काफी सफल रहा। अन्नपूर्णा देवी करीब 4.5 लाख मतों से यहां से पूर्व मुख्यमंत्री ( झाविमो प्रत्याशी) बाबूलाल मरांडी को हराकर इस सीट को पार्टी की झोली में डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तुपुडांग होते हुए गदडा चौक तक पथ का सुदृढ़ीकरन (4.60km) का शिलान्यास जमशेदपुर लोकसभा सांसद विधुत वरण महतो एवं जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा सम्पन्न हुआ

Thu Oct 7 , 2021
जमशेदपुर :राज्य सम्पोषित योजना अंतर्गत स्वीकृत सरजामदा पुराना बस्ती वीरेंद्र सिंह जी के घर से तुपुडांग होते हुए गदडा चौक तक पथ का सुदृढ़ीकरन (4.60km) का शिलान्यास जमशेदपुर लोकसभा सांसद विधुत वरण महतो एवं जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर सांसद महतो ने एक […]

You May Like

फ़िल्मी खबर