केंद्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त मंच ने बंद को सफल बताया

45

जमशेदपुर :केंद्रीय श्रम संगठनों का संयुक्त मंच – कोल्हान” द्वारा ने बंद को सफल बताया है। किसानों की लंबित मांगों के प्रति केंद्र सरकार के अवज्ञा एवं नकारात्मक रवैया तथा शांतिपूर्ण जनवादी आंदोलनों पर बर्बर अत्याचार के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा आहूत 27 सितंबर 2021 का ‘भारत बंद’ को पूरे कोल्हान क्षेत्र में मुकम्मल सफलता के लिये संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच द्वारा व्यापारियों सहित जनता को धन्यवाद दिए गए । सुबह से ही गांवों में किसान संगठनों के कार्यकर्ता और शहरी क्षेत्रों में ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर थे।श्रम संगठनों का संयुक्त मंच घोषणा की कि जब तक तीन कृषि कानूनों और चार श्रम संहिताओं तथा बिजली संशोधन बिल को खत्म नहीं कर दिया जाता और निजीकरण अभियान और एनएमपी के माध्यम से देश को बेचने के प्रयासों को रोक दिया जाता है तब तक मेहनतकशों का एकजुट संघर्ष जारी रहेगा। जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा और धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक आंदोलनों पर हमलों , बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ भी नारे लगाए।
आज के कार्यक्रम में बिश्वजीत देब , अम्बुज ठाकुर, सरयू रविदास, ओमप्रकाश सिंह ,नागराजू, एन एन. पाल, बी.पी. यादव, तारकेश्वर पासवान, एस बिस्वास, सतेंद्र सिंह, पी धर्म राव, तिमिर मुखर्जी, जयशंकर प्रसाद, डी रवि, लगनजीत गांगुली, जफर खान, उदय सिंह, मणिकांत, एस. विस्वकर्मा, पी आर गुप्ता, सूरजनाथ, दीप सेन , धमरी पासवान, लालमणि, प्रजापति, विक्रम सिंह, संजय कुमार , प्रिंस, मनीष यादव, राजू शर्मा, मदन यादव, सईद अहमद, आरपी सिंह आदि के साथ सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हुए ।
केंद्रीय श्रम संगठनों का संयुक्त मंच , कोल्हान की ओर से प्रकाशित और प्रसारित करने के लिए जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता विकास सिंह ने पुलिस वालों पर लगाया बंद समर्थन का आरोप, दर्ज कराया केस

Mon Sep 27 , 2021
जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने डिमना रोड के दुकानदारों के साथ जाकर उलीडीह थाने में प्रदर्शन किया और बंद का आहवान करने वाले पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करवाया। मालूम हो कि कृषि बिल के विरोध में सोमवार की बंदी में उलीडीह थाना की गश्ती जी प के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर