जयपाल सिंह मुण्डा खेलकूद समारोह का जयपाल स्टेडियम करनडीह जमशेदपुर में समापन किया गया

जमशेदपुर: जयपाल सिंह मुण्डा का 120वीं जयन्ती के अवसर पर जयपाल माडवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जयपाल स्पोर्टिंग क्लब के ओर से जयपाल सिंह मुण्डा खेलकूद समारोह का जयपाल स्टेडियम करनडीह जमशेदपुर में समापन किया गया। ज्ञातव्य है कि विगत 4 दिसंबर 2022 से बालक 14 वर्ष एवं पुरुष वर्ग का डूगुर तियू एवं जयपाल सिंह मुंडा स्मारक नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही थी जिसका समापन आज किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू उपस्थित थी इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सी. आर. माझी, करनडीह दक्षिण पंचायत की मुखिया श्रीमती सरस्वती टुडू, पंचायत समिति सदस्य श्री रवि भूषण कुरली, पूर्वी घाघीडीह के मुखिया श्री मिर्जा हांसदा, करवा डूंगरी पंचायत के मुखिया श्री कान्हू मुर्मू उपस्थित थे।
बालकों का वर्ग का फाइनल मुकाबला में शोले स्पोर्टिंग बालरामपुर की टीम नाइन स्टार घाघीडीह की टीम से 1-0 से विजय रही। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान एस एस बलरामपुर के बहादुर टुडू को दिया गया। आज का मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरष्कार नाइन स्टार घाघीडीह के अशोक सरदार को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरष्कार एस एस बलरामपुर के बुद्धेश्वर मार्डी को दिया गया। सर्वधिक स्कोरर का पुरस्कार एस एस बलरामपुर के गान्सा हांसदा को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार घाघीडीह के फुदान हेम्ब्रोम को दिया गया।
पुरुष वर्ग का फ़ाइनल मुकाबला मेंआदिवादी मिलन संघ की टीम जयपाल स्पोर्टिंग क्लब कीनुडीह से 4-2 से विजय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जयपाल स्पोर्टिंग क्लब के निकास सुंडी को दिया गया, फ़ाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार ए एम एस नांदूप के यशवंत सरदार को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार सुपर बॉयज क्लब कीताडीह के राहुल हेम्ब्रोम को पुरस्कृत किया गया। सर्वधिक स्कोरर का पुरस्कार जयपाल स्पोर्टिंग क्लब के प्रेम मुर्मू को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार ए एम एस नांदूप के सुकलाल कुंकल को दिया गया। सभी टीमों तथा खिलाडियों को मुख्य अतिथि के साथ-साथ सभी अतिथियों ने बारी-बारी से पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती बारी मुर्मू, अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद् ने अपने वक्तव्य में कहा कि जयपाल स्टेडियम का उदघाटन तीन वर्ष पूर्व निवर्तमान मुख्य मंत्री श्री रघुवर दास द्वारा उदघाटन किया गया था लेकिन अबतक इसका शुरुआत नहीं हो पाया है जो बहुत ही दुःख का बात है। उन्होंने कहा कि आज जयपाल सिंह मुण्डा के जयन्ती पर शपथ लें कि जबतक यह स्टेडियम पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे। सभी अतिथियों ने भी अपने वक्त्तव्य में इस पर जोर दिया। इस मंच से यह एलान किया गया कि जल्द ही इसे कार्यरूप देने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलाकर एक कमिटी का गठन किया जाएगा तथा स्टेडियम बनाने का मुहिम तेज किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन जयपाल माडवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ मुर्मू ने किया।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजू टुडू, किरण सोय, जुनुल सोय, सूचित टोप्पो, कुंदन मुर्मू आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामाधिन बगान में श्रीमद भागवत सप्ताह के दुसरे दिन कथावाचक आचार्य श्री प्रसन्न कुमार शाश्त्री जी

Wed Jan 4 , 2023
जमशेदपुर। टेल्को रामाधिन बगान में श्रीमद भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के दुसरे दिन कथावाचक आचार्य श्री प्रसन्न कुमार शाश्त्री जी ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई, और समझाया की जीव से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं परंतु मनुष्य को चाहिए की वे इसका पस्चाताप करें,एवं इसके पुनरावृती […]

You May Like

फ़िल्मी खबर