जमशेदपुर। प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने अपनी नई टीम के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अध्यक्ष और उनकी टीम के साथ मंत्री अर्जुन मुंडा ने काफी बातें की। साथ ही नई टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी।
इतना नहीं ने केंद्रीय मंत्री ने अपनी ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। नई टीम इन दिनों राज्य के पूर्व मंत्रियों के साथ साथ वर्तमान मंत्रियों से मुलाकात कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात कर रही है। नई टीम ने शहर के समाचार पत्रों और अन्य मीडिया संस्थानों के निदेशकों और प्रमुखों से भी मुलाकात कर पत्रकारों के हितों को ध्यान रखने के लिेए शुक्रिया कहा। साथ ही पत्रकारों की आए दिन होने वाली समस्या के निदान में सहयोग करने की उम्मीद जतायी।