जिला अध्यक्ष बिजय खॉ का छ: दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय तूफानी दौरा अलग-अलग क्षेत्रो में

3

जमशेदपुर/डुमरिया : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी के दिशार्निदेश पर दौरा के क्रम में दुसरा दिन जिला अध्यक्ष बिजय खॉ डुमरिया प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय नायक के अध्यक्षता में बैठक फारेस्ट गेस्ट हाउस के प्रांगण में आयोजित किया गया।
प्रखण्ड स्तरीय बैठक को मुख्य अतिथि बिजय खॉ ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखण्ड पदाधिकारी जनता के समस्याओं को संकलित कर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, जलापूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य से संबंधित पदाधिकारी से मिल कर जनता के समस्याओं को समाधान करें। यदि कुछ समस्या समाधान नही होता है तो जिला कांग्रेस कार्यालय को पत्र प्रेषित करें। जिसे जिला अध्यक्ष के व्दारा उपायुक्त को जनता के समस्या को पहुँचाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी तक मामले को पहुँचाया जाएगा।
संगठन में कार्य करने वाले जिम्मेदार लोगों को जोड़ कर दायित्व सौंपें। कांग्रेस पार्टी को हर घर तक पहुँचाएें यही बड़ी उपलब्धि होगी।
कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष संजय कुमार नायक, बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
बैठक को जसाई मार्डी ने संबोधित करते हुए कहा कि डुमरिया में कांग्रेसजन युवाओं, महिलाओं को जोड़ें और संगठन को मजबूत बनाएँ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजित कुमार महाकुड, शेख अजीजुल्ला, कार्तिक चन्द्र पातर, नित्यानन्द साव, मोती लाल धल, शिवा सिंह, फागुराम हॉसदा, सपन सरदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धान की फसल कटनी का किया गया प्रयोग

Wed Dec 9 , 2020
जमशेदपुर/ घाटशिला : प्रखंड अंतर्गत किताडीह गांव में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में किसान मनोरंजन मुर्मू, सौरभ मार्डी के खेत में धान फसल कटनी का प्रयोग किया गया । इस दौरान जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीमती विनीता मिंज, लेखा सहायक राहुल सिन्हा, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार बारीक, […]

You May Like

फ़िल्मी खबर