शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का मामला परसुडीह थाना में दर्ज

221

जमशेदपुर: शादी का झांसा देकर यौन सोसन कर शायद8 से इनकार का मामला तेजी से फल फूल रहा है। ऐसा ही परसुडीह थानान्तर्गत हालुदबनी की एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने व रिलेशन में रखने और बाद में 20 लाख रुपए दहेज तथा एक गाड़ी की मांग को लेकर शादी तोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता ने परसुडीह थाना में एक मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी में आरोपी युवक आकाश सिंह, उसके पिता अमरिंदर सिंह, मां आशा सिंह, भाई आभास सिंह, रंजना सिंह शिवेशवर सिंह को आरोपी बनाया गया है. उपरोक्त सभी लोग भागलपुर बिहार थाना बिहपुर गांव भंडापूर के रहने वाले हैं. वर्तमान में वे लोग रांची में रहते हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विमल ने बताया की लड़की दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है. लड़का भी वही जॉब करता है. दोनों में संपर्क हुआ और दोनों एक दूसरे के करीब आकर साथ में रहने लगे. उसके बाद दोनों की शादी भी परिवारिक स्तर पर तय हो गई।

लड़का, लड़की दोनों दिल्ली में करते हैं जॉब-
इंगेजमेंट की तारीख तय हो गयी और होटल वगैरा भी बुक कर लिया गया था ,लड़की का कहना है कि युवक आकाश ने यह कहते हुये उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाना शुरु कर दिया कि अब तो उनकी शादी हो ही जायेगी। लड़की का कहना है कि शादी का प्रलोभन देकर लड़के ने उसके साथ यौन संबंध बनाया।दोनों पति-पत्नी के रुप में साथ रहने लगे, इस बीच लड़के और उसके परिवार के लोगों ने 20 लाख रुपए दहेज और एक गाड़ी की मांग की। असमर्थता जताने पर उन लोगों ने शादी तोड़ दी, बहुत पहले परसुडीह थाना में इसकी शिकायत लड़की द्वारा की गई थी, लेकिन वे लोग आपस में समझौते का भी प्रयास कर रहे थे। अंततः जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी. धारा 420/406/496/376 दर्ज प्राथमिकी में प्रयोग किया गया है। लडकिया उन लड़कों के चक्कर मे ना पड़े जो गोल गोल बात कर अपने जाल में फसा देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चर्चित गीतकार तोमर सत्येन्द्र सिंह के लिखे देबी गीत का एलबम निमीया के डाढ के नाम से टी एफ कैसेट कम्पनी ने रिलीज किया

Wed Oct 13 , 2021
जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के अवसर पर माता रानी के चरणों में समर्पित शहर के चर्चित गीतकार तोमर सत्येन्द्र सिंह के लिखे देबी गीत का एलबम निमीया के डाढ के नाम से टी एफ कैसेट कम्पनी ने रिलीज किया है। जिसे स्वर दी है सुनीता तिवारी ने , यह भक्ति एलबम […]

You May Like

फ़िल्मी खबर