लाल बहादुर मेमोरियल कॉलेज में झारखंड छात्र मोर्चा ने शुल्क वृद्धि के खिलाफ प्राचार्य को घेरा

108

जमशेदपुर : जमशेदपुर झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मु के निर्देशअनुसार लालबहादुर मोमरियल कॉलेज करनडीह में ज़िलाध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत एवं अजय देवगम के नेतृत्व में प्रचार्या डॉक्टर अमर सिंह के कक्ष में प्रदर्शन कर इस कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान इंटरमिडीएट में छात्र एवं छात्राओं के अभिभावको को दाख़िले में शुल्क वृद्धि से होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया।
एवं बेवजह शुल्क वृद्धि पर आपत्ति जताया।
एवं इस वर्ष शुल्क वृद्धि के निर्णय को वापस लेने का भी दबाओ बनाया गया। जिसमे प्रचार्या को चेतावनी दी गई की बिना छात्र प्रतिनिधियों को स्पष्टीकरण दिए इस प्रकार का निर्णय भविष्य में भी नहीं लिया जाना चाहिए। अन्यथा झारखण्ड छात्र मोर्चा इस कोरोनो महामारी संकट में छात्रहित में इससे भी बड़े प्रदर्शन को बाध्य होगा।
उसके बाद लालबहादुर मेमोरियल कॉलेज की प्रिंसिपल ने पिछले साल के आधार पर ही एडमिशन शुल्क लिया जाएगा और जिन जिन छात्रों का एडमिशन हो चुका है वह एडमिशन शुल्क पाल्स2 में एडमिशन के टाइम देदिया जाएगा।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष मो. सरफ़राज, कोल्हान सचिव पप्पु यादव, कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश मुर्मु, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत, पुर्व अध्यक्ष कोल्हान छात्र संघ सागेन बेसरा, , निर्मल किस्कु, अजय देवगम, बिपिन शुक्ला, मो. गुलाब, रिंकु ,संजीव मुर्मू,गुगलु हसदा, सांगेन बास्के,देवीलाल टूटू, सुनील बेंसर,बुकय मुर्मू,घनी राम सरदार सुकरा हो,आदि दर्जनो मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनर ह्वील क्लब आफ जमशेदपुर पू्र्व ने सैनिटाइजर डिस्पेंसर लगाया

Wed Aug 19 , 2020
जमशेदपुर : इस बार इनर ह्वील क्लब आफ जमशेदपुर इष्ट ने परिवार कल्याण केन्द्र, टेल्को में एक म्यानुयल हैंड सैनिटाइजर डिसपेंसर प्रतिस्थापित किया | इस केन्द्र में ठेके मजदूर नियमित रूप से अपनी हेल्थ चेकअप के लिए आते हैं | गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व देखरेख भी इस सेन्टर में किया […]

You May Like

फ़िल्मी खबर