अच्छी पहल, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आर के सिंह ने प्रबंधन के आई आर हेड दीपक कुमार के साथ बैठक कर बीमा के संबंध में चर्चा की , ज्ञात हो कि पिछले वेतन समझौता में बीमा की राशि दुर्घटना बीमा 32 लाख से बढ़ाकर 40 लाख करने और साधारण बीमा 8 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की सहमति प्रबंधन के साथ हुई थी। उसी पर चर्चा आगे बढ़ाते हुए यह तय हुआ कि आने वाले माह से अब दुर्घटना होने पर 32 लाख के जगह 40 लाख और साधारण मृत्यु होने पर 8 लाख की जगह 10 लाख होगी। इस प्रकार टाटा मोटर्स के तमाम मजदूर 50 लाख रुपए के बीमा से (सुरक्षित) रिकवर होगे! भगवान ना करे किसी के साथ यदि कोई अनहोनी होती है सड़क दुर्घटना होती है और देहान्त हो जाता है तो 50 लाख रुपये इंसुरेंस के माध्यम से उनको मिलेगा। यह पैसा उनका अपना पैसा और सेवा निधि के अतिरिक्त होगा । इस कोरोना के समय में अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने विशेष पहल करते हुए बीमा की राशि को बढ़ाने का काम किया दुर्घटना होने पर साधारण बीमा की राशि 10 लाख दुर्घटना बीमा की राशि 40 लाख दोनों मिलेगा अर्थात दुर्घटना की स्थिति में मृत्यु होने पर इंसुरेंस के माध्यम से ₹50 लाख मृत कर्मचारी के परिवारों को मिलेगा।