रघुवर दास ने टेल्को, गोविंदपुर क्षेत्र के शोकाकुल परिवार से मिले- रघुवर दास

4

जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को टेल्को, गोविंदपुर एवं महानंद बस्ती का दौरा किया। इस दौरान वे टेल्को कॉलोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता राजीव मिश्रा के माता के श्राद्धकर्म में शामिल हुए व श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। श्री दास ने गोविंदपुर क्षेत्र निवासी शालदेव साह के निधन पर एवं गोविंदपुर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अरुण सिंह के पिता के निधन की सूचना पाकर उनके आवास पहुँचकर शोक संवेदना प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों का ढांढस बंधाया।

श्रद्धा सुमन अर्पित करते पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

महानंद बस्ती के पुराने भाजपा कार्यकर्ता के घर गए पूर्व सीएम: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महानंद बस्ती निवासी पार्टी की महिला कार्यकर्ता श्रीमती के घर जाकर उनका कुशल क्षेम जाना। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए रघुवर दास ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ आराम करने की सलाह दी। इससे पहले, बस्ती में प्रवेश करते ही बस्तीवासियों द्वारा रघुवर दास का फूल-माला व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बस्तीवासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, कमलेश सिंह, विराट कुमार, शिवजी प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टेल्को : फेसबुक आईडी हैक कर परिचितों से मांगे जा रहे हैं पैसे

Tue Sep 29 , 2020
जमशेदपुर : सोशल मीडिया के माध्यम से आईडी हैक कर पैसे उड़ाने का मामला अभी चल ही रहा था कि अब फेसबुक आईडी हैक कर परिचितों से पैसे मांगने का खेल भी शुरू हो गया है। टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 5, के2/31 निवासी देवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा ने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर