जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री सह अध्यक्ष झारखंड तीरंदाजी संघ अर्जुन मुंडा जी 8 दिनों से ब्रेन हेमरेज से पीड़ित द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक टाटा आर्चरी एकेडमी के धर्मेंद्र तिवारी को देखने के लिए टीएमएच अस्पताल जमशेदपुर में पहुंचे। इस दौरान सभी डॉक्टरों से विचार विमर्श किया । साथ ही यह जाना कि किस तरह वे जल्दी स्वस्थ हो सकें। साथ में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ,सहायक सचिव भारतीय तीरंदाजी संघ के सुमन चंद मोहंती, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह एवं बी एस राव उपस्थित थे।
अर्जुन मुंडा जी 8 दिनों से ब्रेन हेमरेज से पीड़ित द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक टाटा आर्चरी एकेडमी के धर्मेंद्र तिवारी को देखने के लिए टीएमएच अस्पताल जमशेदपुर में पहुंचे
