जमशेदपुर : भरत सिंह फैंस क्लब के मुख्य संरक्षक सह लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग के अध्यक्ष भरत सिंह ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भरत सिंह फैंस क्लब, भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग के सदस्यों द्वारा छठ घाटों में श्रद्धालुओं को विभिन्न सेवाएं दी जाएगी। जिसमें मुख्य रुप से अर्घ्य हेतु दूध, छठ व्रतियों के लिए दातुन आदि का वितरण शामिल है! इस पूरे सेवाक्रम हेतु सिंह ने अपने तीनों संस्थाओं भरत सिंह फैंस क्लब, भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग के सदस्यों को दिशा निर्देश दिए हैं जिसके तहत इन तीनों संस्थाओं के सदस्य नदी घाटों में अपनी सेवा देंगे।



