जमशेदपुर :इनर व्हील क्लब जमशेदपुर की ओर से चादरों का वितरण अंत्योदय भवन के सभी वृद्ध निवासियों के बीच किया गया। अंत्योदय भवन के प्रभारी अनिल महतो की उपस्थिति में चादरों का वितरण किया गया। एडिटर बबिता शर्मा ने जानकारी दी कि इस अंत्योदय भवन के सभी निवासी कुष्ठ रोग से पीड़ित हैं और अपने परिवारों से दूर हो गए हैं। यहां उनका उपचार किया जाता है तथा उचित देखभाल की जाती है। इस अवसर पर अध्यक्ष नविता प्रसाद एवं उपाध्यक्ष विनीता शाह उपस्थित थे।
Next Post
झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू ने प सिंहभूम जिला अध्यक्ष उदय माझी का जमशेदपुर में स्वागत किया
Thu Oct 29 , 2020