जमशेदपुर : आज रविवार को एनसीपी युवा मोर्चा जिला सराईकेला खारसवा की बैठक गम्हरिया बजार मे संपन्न हुई।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाँ पवन पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम में बडी संख्या में महिलाओं ने एनसीपी का दामन थामा। महिलाओं को संबोधित करते हुए डाँ पवन पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार समाज में महिला उत्पीड़न घरेलू हिंसा महिलाओं के साथ बलात्कार बढ रहा है।वैसी परिस्थितियों में महिलाओं को राजनीति में सक्रिय रूप से आगे बढ़ने की जरूरत है।क्योंकि जब महिला जग जायेगी तो समाज में बहुत बडा बदलाव आयेगा।महिला घर के साथ समाज को भी सम्भाल सकती है।बैठक मे रागनी सिंहा, रेणु देवी, सुनिता लोहार, नितू सेवईत मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश गोराई ने किया तथा संचालन सुखलाल सांडिल ने किया।