भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बेरमो में किया चुनाव प्रचार, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की

2

जमशेदपुर: झारखंड उपचुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने पर भाजपा ने दुमका व बेरमो में सक्रियता तेज कर दी है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बेरमो में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो ‘बाटुल’ के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बेरमो विधानसभा अंतर्गत दुग्दा के प्रकाश नगर, दुग्दा रेलवे स्टेशन के समीप ग्वाला पट्टी में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सभी वादे चुनावी मैदान तक सीमित रहते हैं। झूठ बोलकर और भ्रम फैलाकर लोगों को भ्रमित करना इनका एजेंडा है। उन्होंने बेरमो क्षेत्र की जनता से भाजपा को आशीर्वाद प्रदान कर झामुमो-काँग्रेस गठबंधन सरकार को किये गए वादाखिलाफी पर कड़ा संदेश देने की अपील की।
इस दौरान बरकट्टा के पूर्व विधायक जानकी यादव, अभिमन्यु सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेरमो में प्रचार करते गुंजन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भुईयाडीह पटेल नगर चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, लोगों ने सड़क जाम किया

Thu Oct 29 , 2020
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित भुईयाडीह पटेल नगर चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, स्थानीय लोगो ने जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुचाया, जांच में चिकित्सकों ने मौत बताया ।स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया , वही घटना की सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस […]

You May Like

फ़िल्मी खबर