
जमशेदपुर: विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद जी की 106वीं जयंती मनाई गई। चिन्मय मिशन के संस्थापक, विश्व के महानतम आध्यात्मिक गुरु, जिन्होंने हिंदू धर्म, अध्यात्म एवं शिक्षा के विकास के लिए अनेक कार्य किए तथा विश्व के सैकड़ों देशों में चिन्मय मिशन की स्थापना करते हुए वेदों का प्रचार कर विश्व को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का लोहा मनवाया। ऐसे महान व्यक्तित्व परम् पूज्य गुरुदेव की 106वीं जयंती के शुभ अवसर पर पूजा अनुष्ठान किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खू , संस्थापिका शिक्षिका श्रीमती विपिन शर्मा व उप प्राचार्य श्रीमान मान सिंह के साथ दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात् विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया गया। तदुपरांत गुरु स्तोत्रम्, गुरु पादुका स्तोत्रम् व शतनामावली का पाठ किया गया। गुरु भजन के माध्यम से गुरुदेव के प्रति श्रद्धार्पण ज्ञापित किया गया । तत्पश्चात् चिन्मय आरती व शांतिपाठ के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय समिति के सचिव विष्णु चंद दीक्षित,प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खूऔ ने दिवस विशेष पर गुरुदेव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा स्थापित आदर्शों को चिन्मय वासियों के लिए एक शाश्वत मार्गदर्शक बताया।