जमशेदपुर। सीतारामडेरा थानाअंतर्गत भुइयांडीह बले काॅम्प्लेक्स में जुआ खेलते हुुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई दिनों से पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि यहां पर कुछ लोगों की टीम जुआ खेल रही है। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को दबिश की और अचानक छापामारी कर तीन लोगों को मौके से पकड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खास तौर से यह पता लगा रही है कि कबसे यह काम चल रहा है। कौन अौर किस तरह के लोग इसमें संलिप्त हैं। जुआ के संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
You May Like
-
3 years ago
उदय शंकर प्रसाद बने कार्यकारी जिला अध्यक्ष