गांधी मैदान में पार्क का स्वरूप नही देकर, दुर्गा पूजा में खलल डालने का विरोध होगा – आजसू छात्र संघ

जमशेदपुर । आजसू छात्र संघ की अहम बैठक कोल्हान वरीय उपाध्यक्ष सैकत सरकार के आवास पर किया गया जिसमें मुख्य रूप से आजसू छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक उपस्थित हुए।

क्या है मामला – मानगो नगर निगम और स्थानीय जन प्रतिनिधि के मिली भगत से गांधी मैदान में कई वर्षो हो रहे माता दुर्गा की पूजा को रोकने का को प्रयास हो रहा है उसका आजसू छात्र संघ विरोध करता है ,आजसू छात्र गांधी मैदान दुर्गा पूजा कमिटी के साथ है और उस मैदान का जो भी विकास करना है किया जाय हम सरकार एवम नगर निगम के साथ है परंतु धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से किए गए कार्य का जोरदार विरोध होगा।

कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने की किसी भी तरह के विकास के कार्यों का हम समर्थन करते है लेकिन विकास के लिए धर्म के कार्य को आहात नही किया जाना चाहिए, किसी के धर्म से बड़ा विकास नही होगा ,अगर हम अपने संस्कृति नही बचा पाएंगे तो ऐसे विकास का उद्देश्य क्या होगा ? विकास की नीव किसी के धार्मिक उपेक्षा कर नही होनी चाहिए।

वरीय उपाध्यक्ष एवं मानगो नगर निगम के नेता सैकत सरकार ने कहा गांधी मैदान कई वर्षो से धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है माता दुर्गा पूजा का अनुष्ठान कई वर्षो से हो रहा है इस मैदान को पार्क एवम स्टेडियम का स्वरूप देने से यहा पूजा पाठ सब बंद हो जाएंगे और यह हमलोग होने नही देंगे क्योंकि यह हमारी आस्था का विषय है
इस बैठक में कोल्हान के वरीय उपाध्यक्ष राजेश महतो , जिला कार्यकारी अध्यक्ष साहेब बागती , जिला के उपाध्यक्ष सिंटू सिंह ,वर्कर्स कॉलेज कमिटी के सचिव अभय गौड़,धीरेंद्र कुमार ,सोनू कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंद रुपए के लालच देकर उनके नाम से बैंक खाता खुलवाने और सट्टे की रकम की लेने-देन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon Dec 19 , 2022
जमशेदपुर । जानकारी के मुताबिक चंद रुपए के लालच देकर उनके नाम से बैंक खाता खुलवाने और फिर उसमें महादेव सट्टे की रकम की लेने-देन करने वाला आरोपी पिछले 8 महीने से फरार था। दुर्ग पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यश […]

You May Like

फ़िल्मी खबर