जमशेदपुर : राज्य सरकार द्वारा छठ पर्व को लेकर जारी किए गए फ़रमान के खिलाफ सोमवार को संयुक्त युवा संघ ने साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ गगनचुंबी नारे भी लगाए। नेताओं का कहना था कि झारखंड में चुनाव के दौरान पूरी छूट दी, जबकी आस्था के महापर्व छठ पर सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर आस्था पर चोट पहुंचाई है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए राज्य सरकार घाटों पर होने वाले छठ पर रोक लगा रहे है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल, नगर अध्यक्ष धीरज चौधरी, महासचिव राजेश सिंह, संगठन मंत्री मोहनदास, सचिव विक्की, उपाध्यक्ष देवेश शुक्ला, अध्यक्ष शुभम कुमार, सचिव सिद्धार्थ सिंह, प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, उपेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, अजय सिंह, विवेक सिंह, अरुण दुबे, सुमन कुमार, आशुतोष समिति कई लोग मौजूद रहे।