जमशेदपुर : मानगो के आशियाना अंतरा फ्लैट में अलमारी फीट क रने के लिए महिला के घर पर पहुंचा लकड़ी मिस्त्री डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन लेकर चला गया। घटना के बाद सुनियोजित तरीके से मिस्त्री को फिर घर पर बुलाया गया। इसके बाद जैसे ही वह आया कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसने अपनी गलती भी स्वीकार ली है और सोने की चेन भी वापस कर दिया है। यह पूरा मामला भाजपा नेता विकास सिंह के पास पहुंचा हुआ था। इसके बाद महिला ने दूसरे दिन फोन करके मिस्त्री से कहा कि उसका अलमारी ठीक से बंद नहीं हो रहा है। इसके बाद उसके पहुंचते ही मानगो थानेदार विनय कुमार ने उसे दल-बल के साथ दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि सोने की चेन डेढ़ लाख रुपये मूल्य की थी। तब महिला घर पर अकेली ही थी। घटना का उद्भेदन करने पर भाजपा नेता विकार्स ंसह ने मानगो थानेदार की सराहना की है।
Next Post
कांग्रेस जिला महासचिव चंदन पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिमंडल ने गोविंदपुर स्थित इम्पीरियल ऑटो लिमिटेड को ज्ञापन सौपा
Sat Dec 5 , 2020
You May Like
-
3 years ago
जेम्को चौक स्थित गुप्ता स्टोर में बीती रात चोरी