जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलस अधीक्षक डॉ एम तमिल वानन ने शुक्रवार को एक साथ कुल 260 सब इंस्पेक्टर और सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला कर दिया। इसमें सिटी पेट्रोलिंग में तैनात सहायक अवर निरीक्षक भी शामिल हैं। एक थाना से दूसरे थाना में सब इंस्पेक्टरों को भेजा गया है। तबादला सूची में ग्रामीण इलाके के थानों में लंबे समय तक रहे पुलिस अधिकारियों की शहरी और शहरी क्षेत्र में कार्यरत रहने वालों को ग्रामीण इलाके के थानों में पदस्थापित किया गया है। एसएसपी ने आठ माह के कार्यकाल में पहली बार इतनी संख्या में पदाधिकारियों का तबादला किया है। तबादले की सूची में 10 सब इंस्पेक्टर और 250 सहायक अवर निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। 24 सहायक अवर निरीक्षकों को यातायात थानों में भेजा गया है। यातायात थाना में पुलिसकर्मियों की काफी कमी थी। महिला सहायक अवर निरीक्षकों को भी शहरी थाना में पदस्थापित किया गया है। बीते सप्ताह एसएसपी ने थाना के चालकों का तबादला किया था। अब थानेदारों के तबादले की बारी है।
Next Post
महागठबंधन की ओर से मानगो नगर निगम गांधी मैदान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरोज खान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया
Sat Dec 12 , 2020