जमशेदपुर: मानगो उलीडीह थाना प्रभारी धन्नजय कुमार बैठा का तबादला कर सीनियर एसपी ने उन्हें गोलमुरी थाना का जेएसआई बना दिया है। लगातार हो रही घटना से आमलोग परेशान थे, पिछले दिनों बम विस्फोट की घटना के बाद से वे वरीय अधिकारियों के निशाने पर थे। उन दिनों स्वंय आईजी शहर में थे, तभी बम विस्फोट की घटना हुई थी।इसके कुछ और थानेदारों के कार्यक्षेत्र सीनियर एसपी ने बदल दिये हैं। उलीडीह के नये थानेदार मेघनाथ मंडल को बनाया गया है। मंडल आजादनगर थाना में जेएसआई के पद पर थे, महिला थाना प्रभारी घाटशिला राजेन्द्र कुमार को स्थानांतरित करते हुये एमजीएम थाना का जेएसआई बनाया गया है, वहीं घाटशिला महिला थाना के नयी प्रभारी रुकमणी कुमारी बनायी गयी हैं। वे पहले मानगो थाना में जेएसआई के पद पर थीं, बागबेड़ा थाना की जेएसआई जेनीसुधा तिग्गा को साकची महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है।हालांकि अभी भी बिष्टुपुर और परसूडीह थाना में प्रभारी की पोस्टिंग बाकी है।
Next Post
समाजिक सेवा संघ ने निर्मल महतो जयंती के अवसर पर चमरिया गेस्ट हाउस बिष्टुपुर में निर्मल महतो की प्रतिमा को माला पहनाकर जयंती मनाई
Fri Dec 25 , 2020