घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी
जमशेदपुर/घाटशिला: घाटशिला टाउन हॉल में आज बसंत पंचमी के शुभ दिन पर आज एफटीएस वन बंधु परिषद, जमशेदपुर चैप्टर एवं महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह के कार्यक्रम का शुभारंभ करते घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी। आज की इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 31 जोड़ियों को विधिवत तरीके से विवाह संपन्न करने की आयोजन किया गया है।इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वन बंधु परिषद के साथियों द्वारा पोटका, घाटशिला, मुसाबनी एवं डुमरिया से जोड़ियों का चयन किया गया। पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सभी नव विवाहित जोड़ियों को आशीर्वाद दिया और विवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। सामूहिक विवाह में वन बंधु परिषद जमशेदपुर चैप्टर के अध्यक्ष श्री दिलीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, चित्तरंजन महापात्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, विजय पांडेय,पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, संजय तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।