जमशेदपुर: जमशेदपुर में बिरसा सेवादल पंचायत समिति के द्वारा बिरसानगर जोन नंबर 11 के निवासी जयप्रकाश शर्मा, स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा, एवं विजय शर्मा के, विगत कुछ वर्षों से चली आ रही जमीन एवं मकान के विवादों को पंचायत के द्वारा आज सुलझाया गया, पंचों के द्वारा आस-पड़ोस के लोगों के सामने एवं तीनों भाइयों के परिवार के लोगों के सामने, तीनों भाइयों का बटवारा करवाया गया, जिसमें तीनों भाइयों की सहमति थी। पंचों के रूप में मुख्य रूप से बिरसा सेवा दल पंचायत समिति के अध्यक्ष चंचल लकडा , महासचिव जय सिंह मुंडा , झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिरसा नगर शाखा अध्यक्ष बलजीत सिंह , व्यवसाय प्रकोष्ठ मंच के नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह , घाटशिला के विधायक के सुपुत्र रोबिन सोरेन , भारतीय जन मोर्चा के महिला अध्यक्ष ब्यूटी तिवारी थे । इस पंचायती में मुख्य रूप से झामुमो नगर उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह बिरसा नगर के कार्य कार्यकारिणी अध्यक्ष रोनाल्ड रिचर्ड स्टीफन युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन एवं अंजली लकड़ा और फुलमनी सोरेन भी उपस्थित थे।