विकास सिंहको लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की

जमशेदपुर। प्रशासन द्वारा गत दिनों आधी रात को भाजपा नेता सह भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश संयोजक विकास सिंह के घर की घेराबंदी कर छापामारी करने और उनकी गैर मौजूदगी में उनके परिवारजनों से अमर्यादित आचरण करने पर शहर के भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। शनिवार को इस मामले को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों के प्रतिनिधमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला उपायुक्त को घटनाक्रम की पूरी जानकारी देकर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मानगो थाना प्रभारी द्वारा विकास सिंह के घर पर आधी रात को भारी-भरकम पुलिस बल के द्वारा घेराबंदी कर छापेमारी करने एवं गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस के आचरण पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि विकास सिंह पार्टी के वरीय नेता हैं। राजनीतिक कार्यों के अतिरिक्त उनकी भागीदारी सामाजिक व धार्मिक कार्यों में समान रूप से रहती है। प्रतिदिन वे सामाजिक व राजनीतिक कार्यों से प्रशासन व समाज के संपर्क में रहते हैं। परंतु जिला प्रशासन द्वारा करीब सात साल पुराने मामले में आधी रात को गिरफ्तारी हेतु किया गया आचरण पूर्ण रूप से पुलिस के निरंकुश रूप को दर्शाता है। गुंजन यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक काबीना मंत्री के राजनीतिक विद्वेष व दबाव में गिरफ्तारी का यह तरीका तर्क संगत नहीं है और सामाजिक एवं नैतिक दृष्टिकोण से पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी न्याय एवं कानून व्यवस्था का पूरा सम्मान करती है परंतु किसी राजनीतिक दबाव में एक नामचीन सामाजिक कार्यकर्ता के प्रति ऐसे तरीके का भाजपा जमशेदपुर महानगर इसका पुरजोर विरोध करती है।

वहीं, गुंजन यादव ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि विकास सिंह कोई पेशेवर अपराधी या मुजरिम नहीं अपितु एक समाजसेवी के रूप में पहचान बनाई है। समाज में उनकी सकारात्मक छवि है। ऐसे व्यक्ति के घर पर आधी रात को भारी-भरकम पुलिस बल के साथ धावा बोलना न्यायोचित नहीं है। ज़िला पुलिस की इस कारवाई से शहर के शांतिप्रिय ओर सभ्रांत लोगों में भय का माहौल है। यह घटना मानवाधिकार के उल्लंघन का भी प्रतीक है एवं इस आचरण से एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा भी धमिल हुई है। भाजपा ने महामहिम राज्यपाल से मामले में त्वरित संज्ञान लेकर उचित कारवाई करने की मांग की है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

इस दौरान जिला पदाधिकारी सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, प्रेम झा, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, बिनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्हीलचेयर देकर दीप्ति एनजीओ और बाजवा सर्जिकल खुश हुए

Sat Dec 17 , 2022
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था दीप्ति लाइट इन डार्कनेस द्वारा परसुडीह स्थित सोपुडेरा ग्राम में श्रीमती गीता माझी को एक व्हीलचेयर प्रदान की गई। श्रीमती गीता माझी जो पिछले 10 सालों से अपने पैरों के बल पर चलने से असमर्थ थी। सामाजिक संस्था दीप्ति को इस बारे में जानकारी मिलने पर एक […]

You May Like

फ़िल्मी खबर