आदिबासि कुड़मि समाज, झारखंड की ओर से ‘रोहिन परब और सामान्य ज्ञान’ विषय को लेकर एक ऑनलाइन “अंतरराष्ट्रीय कुड़मालि क्विज प्रतियोगिता” रखी गई

32

जमशेदपुर: आज सुबह 09 बजे से शाम 6 बजे तक आदिबासि कुड़मि समाज, झारखंड की ओर से ‘रोहिन परब और सामान्य ज्ञान’ विषय को लेकर एक ऑनलाइन “अंतरराष्ट्रीय कुड़मालि क्विज प्रतियोगिता” रखी गई। प्रतियोगिता में 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए 25 मिनट की अवधि निर्धारित की गई थी। इसमें विभिन्न राज्यों (झारखंड, प.बंगाल, ओड़िशा, असम) के कुल 138 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इसमें 20 अंकों के साथ प्रभास जालबानुआर (पुरुलिया) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 19 अंकों के साथ आलोमनि डुंगरिआर (बोकारो), दीपक चंद्र महतो (पुरुलिया), सरोज महतो (पु रुलिया) और सुधाँशु महतो (पू.सिंहभूम) को द्वितीय स्थान एवं 18 अंकों के साथ चंद्रमोहन महतो (पू.सिंहभूम), प्रेम महतो (बोकारो), ब्रम्हदेव महतो (पू.सिंहभूम), विष्णुपदो महतो (पू.सिंहभूम), जोयराम महतो (पू.सिंहभूम), सुब्रता महतो (पुरुलिया), पांडव महतो (बोकारो), सुलेखा महतो (पुरुलिया), सोइतोम डुंगरिआर (बोकारो), विवेकानंद महतो (करमा), रश्मि महतो (पुरुलिया), जानकीराम महतो (सरायकेला-खरसावाँ) और संजीव महतो (पुरुलिया) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में असम के सुरेश कुड़मि का विशेष सहयोग रहा। सभी विजेताओं को आदिबासि कुड़मि समाज, झारखंड की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा से संबंधित ऑनलाइन कंटेंट बनाने वाली एकोवेशन नामक कंपनी पर एफआईआर दर्ज

Mon May 24 , 2021
जमशेदपुर: आज सोमवार को झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमीर अली अंसारी के नेतृत्व में शिक्षा से संबंधित ऑनलाइन कंटेंट बनाने वाली एकोवेशन नामक कंपनी द्वारा इस्लाम धर्म और पैगम्बर मोहम्मद साहब के तस्वीर बना कर पोस्ट किया है । इसके विरोध में टेल्को थाना जमशेदपुर मैं एफआईआर दर्ज […]

You May Like

फ़िल्मी खबर