मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर को मिलेगा केंद्र सरकार से सम्मान

145

जमशेदपुरःझारखंड के मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा.इन दोनों पदाधिकारियों को पुलिस सेवा में अपने उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया जा रहा है.यह सम्मान केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से किया जाएगा.गौरतलब है कि साल 2021 के लिए सभी राज्यों से अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से 152 पुलिसकर्मियों को मैडल प्रदान किया जाएगा.
वर्ष 2018 में इस सम्मान हेतु समिति का गठन अपराध की जांच मानकों और जांच अधिकारियों की उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था.
डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को युवती के सर कटा निर्वस्त्र शव मिलने के मामले में बेहतर अनुसंधान हेतु सम्मानित किया जाएगा.चंद्रशेखर आजाद उस समय सिल्ली डीएसपी थे और श्याम किशोर महतो ओरमांझी थाना प्रभारी थे.वर्तमान में चंद्रशेखर आजाद पूर्वी सिहंभूम जिला अंतर्गत मुआबनी डीएसपी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झामुमो विधायक के बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, फूंका चारों विधायकों का पुतला

Thu Aug 12 , 2021
जमशेदपुर: टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस बहाली में झामुमो विधायकों द्वारा बाहरी-भीतरी का मुद्दा अब तूल पकड़ने लगा है। झामुमो विधायकों द्वारा बाहरी-भीतरी वाले बयान पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। गुरुवार को भाजपा बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बागबेड़ा थाना चौक पर चारों विधायकों का पुतला […]

You May Like

फ़िल्मी खबर