जन विरोधी है लैंड म्यूटेशन बिल, जनता का हक मार रही हेमंत सरकार – गुंजन यादव

1

जमशेदपुर: जमशेदपुर झारखंड सरकार द्वारा ‘लैंड म्यूटेशन बिल 20′ को कैबिनेट से मंजूरी के पश्चात पारित करवाने की दिशा में प्रयासरत झारखंड सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए भाजपा महानगर ने कड़ा विरोध किया है। रविवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रस्तावित बिल की प्रतियाँ जलाकर विरोध प्रकट किया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट ने पिछले दिनों ‘झारखंड लैंड म्यूटेशन एक्ट-2020’ के लिए तैयार बिल को मंजूरी दी है। बताया कि बिल में कहा गया है कि राज्य में अब अंचल अधिकारी (सीओ) समेत राजस्व से जुड़े अन्य किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। किसी गलती के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकेगा। झारखंड सरकार का ऐसा निर्णय गरीबों रैयतों के अधिकारों का हनन करेगा, पूरे महकमे में भ्रष्टाचार बढ़ेगा। कहा कि तैयार किया गया झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल राज्य के आदिवासियों एवं मूलवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने की राज्य सरकार की साजिश है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, कल्याणी शरण, राजेश कु शुक्ला, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, कौस्तुव राय, पप्पू पोद्दार, प्रेम झा, मणि मोहन्ती, विनोद सिंह, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, विनोद राय, संजय सिंह, संदीप शर्मा, हन्नु जैन, ध्रुव मिश्रा, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, अभिमन्यु सिंह चौहान, प्रकाश जोशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता इशिता डे को जमशेदपुर रोटरी क्लब ने किया सम्मानित

Sun Sep 20 , 2020
जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने रविवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षिका इशिता डे को सम्मानित किया। बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इशिता डे सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष डीएन जेना, पूर्व अध्यक्ष […]

You May Like

फ़िल्मी खबर