जमशेदपुर : शर्मा बस्ती मनीफीट में एक शोक सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य रुप से किसान आंदोलन सिंधु बॉर्डर में शामिल होने गए जयप्रकाश शर्मा के निधन को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की गई। इस शोक सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय खान ने कहा कि भले ही केंद्र सरकार जयप्रकाश शर्मा की शहादत को दर्जा दे या ना दे हम लोग मिलकर राज्य सरकार से दर्जा जरुर दिलाएंगे साथ ही यह भी कहा की 750 किसानों की शहादत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों काले कानून को वापस किया। इन 750 लोगों में एक शहीद अपने जयप्रकाश शर्मा भी थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया अपने संचालन के दौरान अपने संबोधन में मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अपनी संभावित हार को देखते हुए नरेंद्र मोदी जी ने यह काला कानून वापस लिया है फिर भी किसान अब इनकी मनसा को समझ गए हैं और गाड़ियों से कुचले जाने वाले किसानों के परिवार के हाथ से भाजपा को वोट मिलने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं है।
सभा को अरुण कुमार सिंह, राज किशोर प्रसाद ,नीरज दुबे, बिट्टू शर्मा ,ओम प्रकाश जी, संजय सिन्हा ,सिंध कुमार ,वीरेंद्र यादव ,संजय सिंह ,रामाकांत प्रसाद उदय शर्मा, ध्रुव शर्मा, बुलेट शर्मा ,लल्लू शर्मा ,ओम प्रकाश शर्मा, आदि ने संबोधित किया। स्वागत भाषण नीरज दुबे तथा धन्यवाद ज्ञापन बिट्टू शर्मा ने किया।