


जमशेदपुर :भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव पर जमशेदपुर में दर्ज़ प्राथमिकी को अविवेकपूर्ण और सरकार के दबाव में की गई कार्रवाई बताते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने ज़ोरदार विरोध किया है। रिपब्लिक भारत के पत्रकार अर्नब गोस्वामी के समर्थन में एक सप्ताह पूर्व हुए प्रदर्शन के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपाईयों के विरुद्ध दर्ज़ एफआईआर को कांग्रेस निर्देशित कार्रवाई बताते हुए पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता ने कहा कि महागठबंधन सरकार के इशारों पर सच्चाई का दम हो रहा है। कहा कि महागठबंधन सरकार के इशारों पर भाजपाईयों को निशाना बनाया जा रहा है जो गलत परंपरा की शुरुआत है। राज्य में रूल में ऑफ़ लॉ को चुनौती देते हुए बदले की कार्रवाई असंवैधानिक और दमनकारी है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अर्नब गोस्वामी की रिहाई से महागठबंधन सरकार बौखला कर भाजपाइयों पर दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई कर रही है।