भाजपा नेता पर जानलेवा हमले की भाजपा ने की निंदा, कहा शहर की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है

2

जमशेदपुर:भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता राम सिंह मुंडा पर सोमवार सुबह हुए जानलेवा हमले की भाजपा ने निंदा की है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हमला करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम रहा है। आये दिन शहर में बढ़ती आपराधिक घटना सुर्खियों बनी रहती है। भाजपा कार्यकर्ता पर हुआ हमला जानलेवा हमला शहर की कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को बयां करता है। गुँजन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में जज, पत्रकार, डॉक्टर, नेता, कार्यकर्ता समेत आमजन सुरक्षित नहीं है। पर्व-त्योहार के बीच ऐसी घटना हो जाना चिंताजनक है। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने राम सिंह मुंडा से टाटा मेन अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की और घटना की जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भरत सिंह फैंस क्लब एवं लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग ने बांटा दीया एवं मिठाई

Tue Nov 2 , 2021
जमशेदपुर : आज मंगलवार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह जी के निर्देशानुसार भरत सिंह फैंस क्लब और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग ने मिलकर धनतेरस एवं दीपावली के शुभ अवसर पर 100 जरूरतमंद परिवारों के बीच रूई, तेल, दीया और मिठाई आदि का वितरण किया! जिसकी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर