भाजपा का स्थापना दिवस पर पीएम मोदी समेत जेपी नड्डा करेंगे सम्बोधित

192

बड़े एलईडी स्क्रीन पर होगा संबोधन का लाइव प्रसारण।

जमशेदपुर: भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस को विशेष बनाने हेतु भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कार्यक्रम संबंधी सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने स्थापना दिवस के सफलता के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस संबंध में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं को भविष्य की योजनाओं के बारे में अपना संदेश देंगे। भाजपा जमशेदपुर ने कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की तैयारी जिला स्तर पर की है। सुबह 10 बजे साकची स्थित बंगाल क्लब में संबोधन का प्रसारण बड़े एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत वरीय नेतागण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान महानगर के सभी पूर्व जिलाध्यक्ष को उनके संघर्ष एवं योगदान हेतु सम्मानित कर आभार प्रकट किया जाएगा।
पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थापना दिवस के दिन भाजपा कार्यकर्ता अपने आवास पर पार्टी का ध्वज लगाएंगे। साथ ही, महानगर अंतर्गत सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा एवं मंडल स्तर पर पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएनटी-एसपीटी एक्ट के अस्तित्व को समाप्त करने के लिए हेमंत सरकार ने लाया लैंड पूल - भाजपा

Tue Apr 6 , 2021
जमशेदपुर :भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा आदिवासियों की ज़मीन लुटवाने का सरकारी समर्थन है झारखंड क्षेत्रीय विकास प्राधिकार विधेयक सत्तारूढ़ गठबंधन की चुप्पी और सदन में चर्चा से भागने पर भाजपा ने उठाये सवाल, राज्यपाल से हस्तक्षेप का आग्रह किया।झारखंड क्षेत्रीय विकास प्राधिकार संशोधन विधेयक 2021 को काला विधेयक […]

You May Like

फ़िल्मी खबर