भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट ने बांटा जरूरतमंदों के बीच राशन

6

जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन भरत सिंह ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय से 25 जरूरतमंद लोगों के बीच सुखा राशन वितरण किया। इस दौरान सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के कारण कई फूटपाटी दुकानदार ठेला लगाने वाले तथा दुकानों में काम करने वाले लोगों के आय का साधन रुक गया है। ऐसे में इन लोगों को अपना परिवार चलाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है! विगत कई दिनों से कई लोगों ने भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों से संपर्क करके राशन की सहायता की मांग की थी। इसी क्रम में आज ट्रस्ट के चेयरमैन भरत सिंह एवं ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा 25 जरूरतमंद परिवारों के बीच सुखा राशन वितरण किया गया। आज के इस वितरण में सिंह के साथ शत्रुघ्न सिंह, मनोज सोनी, एस.पी.सिंह, रविशंकर सिंह, अमन शर्मा, राजेश सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम, डॉक्टर जिया, दीपक सिंह, पप्पू शर्मा, मनिंदर शर्मा, मोंटी अग्रवाल, राम उदय ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे! साथ ही श्री सिंह ने आए हुए सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के प्रति जागरूक भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चतुर्थ नि:शुल्क ऑनलाइन पतंजलि बालसंस्कार शिविर का समापन भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के साथ

Sun Jun 6 , 2021
जमशेदपुर :चतुर्थ नि:शुल्क ऑनलाइन पतंजलि बालसंस्कार शिविर का समापन भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के साथ हुई। शिविर के अंतिम दिन दैनिक अग्निहोत्र के बाद योग प्रशिक्षक कुमकुम सिंह एवं मोहित कुमार द्वारा कठिन योगासनों का प्रदर्शन किया गया। बाल संस्कार शिविर की शिष्या आशी प्रिया ने हे प्रभु आनंद दाता […]

You May Like

फ़िल्मी खबर