भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, पूर्व सीएम समेत सांसद व अन्य हुए शामिल

125

महानगर के पूर्व जिलाध्यक्षों का हुआ सम्मान, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपना 41वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा साकची स्थित बंगाल क्लब में संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। बंगाल क्लब के सभागार में बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। पीएम मोदी के स्क्रीन पर आते ही पूरा सभागार भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद एवं नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है और कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। संबोधन की समाप्ति के पश्चात जमशेदपुर महानगर के सभी जिलाध्यक्षों को पुष्पगुच्छ, भगवा अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंटकर उनके समपर्ण और संघर्ष के लिए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि भाजपा ने सदैव ही मूल्यों और जनसरोकार पर आधारित राजनीति की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष के दिनों में त्याग किया, अपमान सहे, बलिदान दिए परन्तु कभी पार्टी की विचारधारा और सिद्धांत से समझौता नहीं किया। उनके संघर्ष और समर्पण की बदौलत भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। दो से दोबारा तक के सफर में साथ आये सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नमन करता हूँ। इससे पहले, कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की।

मंडलों में मनाया गया स्थापना दिवस: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान मंडल के पूर्व अध्यक्षों को उनके योगदान के प्रति आभार जताते हुए सम्मानित किया गया। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश शुक्ला, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, मुचीराम बाउरी, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बारी मुर्मू, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पुष्पा तिर्की, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, मनोज राम, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, राकेश बाबू, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, दीपू सिंह, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, कृष्णा शर्मा काली, अमिताभ सेनापति, उमेश पांडेय, प्रदीप मुखर्जी, शशि यादव, सन्नी संघी, सुमित श्रीवास्तव व सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता भरत सिंह ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस

Tue Apr 6 , 2021
जमशेदपुर : आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के समाजसेवी भरत सिंह ने अपने आवास में भाजपा के झंडे को फहरा कर भाजपा के संस्थापक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।इसके उपरांत सिंह भाजपा के सीतारामडेरा मंडल पहुंचे जहां […]

You May Like

फ़िल्मी खबर