चाँदमणी कुंकल उपाध्यक्ष और रश्मि मिश्रा को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन का प्रदेश सचिव मनाया गया

23

जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन (सम्बद्ध :-नीति आयोग भारत सरकार) के प्रदेश अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी ने प्रोफेसर श्रीमती चाँदमणी कुंकल (हेड ऑफ दी डिपार्टमेंट जॉग्रॉफी मुसाबनी कॉलेज) को प्रदेश उपाध्यक्ष एवम शिक्षाविद रामकृष्ण मिशन स्कूल इंद्रानगर की शिक्षिका श्रीमती रश्मि मिश्रा को प्रदेश सचिव के रूप में मनोनित किये जाने पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया ,
इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला के वरीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत आशीष प्रकाश सिंह को भी फूल माला से स्वागत किया गया । त्रिपाठी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में महिला पदाधिकारियों की सहभागिता से संगठन को नया बल मिलेगा।त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि ज़िम्मेदारी ग्रहण से ज्यादा बड़ी चुनौती ज़िम्मेदारी निर्वहन की होती हैं।आज बड़ी जिम्मेदारी को वहन करने का अवसर मिला हैं हम आशा करते हैं कि नव नियुक्त पदाधिकारीगण पूरी निष्ठा से भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनकल्याण के कार्यो से राष्ट्रीय सोच को फलक पर स्थापित करने की दिशा में पहल करेंगे।साथ ही सामाजिक बुराइयों,न्याय के लिए पीड़ित मानवता एवं अपराधियों के खिलाफ नई जंग का आगाज जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में करेंगे।
संगठन हाल ही में अस्वभाविक मृत्यु के शिकार बीडीओ स्व नरेंद्र तिवारी की मृत्यु की सीबीआई की जांच सुनिश्चित करने और मृत्युपरांत विभागीय सम्मान दिलाने हेतु कार्य करेगी।
उक्त अवसर पर संगठन के महामंत्री श्री घनश्याम पांडेय,प्रवक्ता भीम सागर,श्रीमती वीणा सिंह, लैला तिवारी, अभिषेक कुमार,संजय गिरी,नवीन मिश्र सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक लाख जुर्माना और दो साल की सजा के खिलाफ जमशेदपुर कल बंद

Fri Jul 24 , 2020
जमशेदपुर: मास्क को लेकर एक लाख के जुर्माने औऱ दो साल की जेल के सरकार के अध्यादेश के खिलाफ जमशेदपुर में व्‍यवसायी गोलबंद होने लगे हैं व्‍यवसायियों ने इसके विरोध में कल बंद का आह्वान किया है. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की बिष्टुपुर चैंबर भवन में बैठक हुई. बैठक में […]

You May Like

फ़िल्मी खबर