![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201115-wa00097075725742307861251-710x1024.jpg)
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201109-wa00204564155742575468950-712x1024.jpg)
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201101-wa00042833979404071149401-763x1024.jpg)
जमशेदपुर : छठ महापर्व को लेकर झारखंड सरकार द्वारा जारी नए गाइडलाइन के खिलाफ हल्ला बोल शुरू हो गया है। इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित पत्र में कहा कि सरकार के इस गाइडलाइन की वजह से छठ व्रतियों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है। यह गाइडलाइन हिंदू समाज की भावनाओं को भी आहत करने वाली है। जिस प्रकार से लाखों श्रद्धालु छठ व्रत करते हैं तथा नदी व तालाबों में जाकर अर्घ्य देते हैं। नए नियम को लेकर परेशान हैं। आदेश के जारी होने के बाद भी ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि कोई श्रद्धालु अपने घरों में रहेगा। अगर ऐसा होता है तो सब लोगों को सुबह में अंधेरे की वजह से अर्घ्य देने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि सरकार की ओर से अब तक लाइट की व्यवस्था आदि नहीं की जा सकती। इसलिए नियम में सुधार कर घाटों पर छठ करने की अनुमति दी जाए।