जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बास्केटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में भरत सिंह के अथक प्रयास से प्रशिक्षक जेपी सिंह के द्वारा कोचेस एवं रेफरी का क्लीनिक किया जा रहा है। इसमें बास्केटबाल की बेसिक चीजें बताई जाएगी, जो नवोदित खिलाडिय़ों को जानकारी देने में काम आएगी। इसके अलावा कोचिंग व टीचिंग स्कील्स के बारे में भी बताया जाएगा। यह कार्यक्रम 9 अगस्त को सुबह 9 बजे साकची स्थित बिंदा अपार्टमेंट परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव योगेेश कुमार पांडेय ने दी. बताया कि इसमें जिले के लोग प्रत्यक्ष रुप से तथा झारखंड के अन्य जिले के लोग ऑनलाईन लाभ उठा सकेंगे. प्रशिक्षण शिविर में शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा।
Next Post
खुश खबरी : अगले सप्ताह निकलेगा ट्रेड अप्रेंटिस के लिए नोटिस, टाटा मोटर्स,<br>पुणे , लखनऊ यूनिट के लिए भी निकलेगा
Fri Aug 7 , 2020
जमशेदपुर : कोरोना महामारी में जंहा लोगो को काम नही मिल रहा वही इस विकट स्थिति में टाटा मोटर्स कर्मचारी के आश्रितों के साथ गैर कर्मचारिओं के पुत्र – पुत्रियो के लिए नियोजन की संभावनाओं की खुशखबरी लेकर आ रही है। कंपनी में अगले सप्ताह दो वर्षीय पूर्णकालिक ट्रेड अप्रेंटिस […]

You May Like
-
2 years ago
धान की फसल कटनी का किया गया प्रयोग