झारखंड में कोरोना संक्रमित ओं की संख्या 10000 पार

53

जमशेदपुर रांची राज्य के 23 जिलों में गुरुवार को कोरोना के 513 नए मरीज मिले हैं। अब तक मिले मरीजों की संख्या 10541 पहुंच गई है। वहीं गुरुवार को 11  मरीजों की मौत हुई। मृतकों में रांची के 5, धनबाद और जमशेदपुर में 2-2 और चक्रधरपुर और लोहरदगा के 1-1 मरीज शामिल हैं। राज्य में अब तक 123 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

गुरुवार को मिले 513 मरीजों में सर्वाधिक 103 पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं। इसके अलावा बोकारो में 81 (बोकारो जिला प्रशासन दस संक्रमितों की पुष्टि कर रहा है।), रांची में 71, पश्चिमी सिंहभूम 50, धनबाद में 49, गिरिडीह 42, सिमडेगा 26, सरायकेला में 19, पलामू 10, रामगढ़ 9, साहेबगंज 7, देवघर, हजारीबाग व कोडरमा में 6-6, दुमका में 5, गढ़वा, गुमला में 4-4, गोड्डा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा में 3-3, जामताड़ा में 2 व पाकुड़ में 1 मरीज मिले हैं। राज्य में गुरुवार को 115 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौट गए। राज्य में स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 4176 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 6120 है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिटायर जेम्को कर्मी को यूनियन ने की विदाई

Fri Jul 31 , 2020
जमशेदपुर : आज शुक्रवार को जेम्को कम्पनी परिसर स्थित जम्को वर्कर्स यूनियन ने कम्पनी के कर्मचारी पी॰के तिवारी सेवानिवृत्त को जम्को वर्कस यूनियन की तरफ से उनको फूल माला और ट्राली बेग के साथ सम्मानित कर विदाई दी गई, जम्को वर्कस यूनियन की ओर से महासचिव अमित सरकार, उपाध्यक्ष मंजीत […]

You May Like

फ़िल्मी खबर