राँची :- अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कडरू गोल्ड जिम के पास गुरुवार की रात एक युवक को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। जख्मी युवक का नाम शाहरुख बताया जा रहा है। वह हिंदपीढ़ी के नाला रोड कराने वाला है। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका था। परिजनों द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और मेडिका अस्पताल पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जाता है कि देर रात शाहरुख कडरू ब्रिज के पास चबूतरे पर बैठा था, इसी बीच कुछ अज्ञात लड़के आए और उनमें से एक ने पीछे से उसे गोली मार दी। गोली शाहरुख की गर्दन में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद गोली मारने वाले अपराधी भाग निकले। जख्मी हालत में शाहरुख को कुछ लोगों ने पास के लाल अस्पताल, कडरू पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने के कारण बाद में परिजन वहां से उसे मेडिका अस्पताल लेकर चले गए।