याद किए गए जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

4

जमशेदपुर । भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के अध्यक्षता में गोविन्दपुर भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक व मार्गदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता कुणाल शारंगी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शिवजी प्रसाद के द्वारा किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सतीश सक्सेना ने किया ।
कार्यक्रम के उपरांत मंडल के कार्यसमिति सदस्य मधु सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम विवेक नगर पार्क में रखा गया था वहां पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य आशीष राय मंडल के उपाध्यक्ष भूषण दीक्षित मंत्री सुबोध कुमार संतराज सिंह अनिल कुमार सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी सिंह ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश कुमार एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजमो बिरसानगर जोन नम्बर 4 में समिति गठित

Wed Jul 7 , 2021
जमशेदपुर: भारतीय जनतंत्र मोर्चा बिरसानगर मंडल द्वारा आज जोन नंबर 4 जोन समिति एवं बुथ समिति गठन हेतु जोन नंबर 4 के सामूदायिक भवन में सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी बैठक का संचालन जोन नंबर 4 के प्रभारी सुभाष लोहार ने की। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर