शिक्षा निकेतन 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई,

जमशेदपुर ।टेल्को स्थित, शिक्षा निकेतन हाई स्कूल में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमिता डे , उप- प्राचार्या श्रीमती रजनी पांडे एवं अन्य शिक्षको ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किए। विदाई समारोह में दसवीं के कुल 148 विद्यार्थियों को एवं 12वीं के कुल 143 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या ने बच्चों को संबोधित किया एवं उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं की। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अंत में कक्षा में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जीवेषराज पाठक को मिस्टर शिक्षा निकेतन एवं आर्षप्रीत कौर को मिस शिक्षा निकेतन घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम बजट का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया स्वागत, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- देश के गांव, गरीब किसान, युवाओं को समर्पित बजट नए भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला

Wed Feb 1 , 2023
जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को पेश किए गए आम बजट का भाजपा ने स्वागत करते हुए इसे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ विश्व की उम्मीदों को पूर्ण करने वाला बजट बताया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बजट को गरीबों का बजट […]

You May Like

फ़िल्मी खबर