बंगााल मेंं कांवरियों से भरी पिकअप वैन पलटी, कैमूर व सीवान के चार की मौत, 22 घायल

29

भभुआ :-  बंगाल के वर्धमान में अनियंत्रित हाेकर पिकअप वैन के खाई में पलट जाने से कैमूर के तीन कांवरियों की मौत हो गई। इस हादसे में 12 कांवरिये घायल भी हुए हैं। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलाें का वर्धमान के अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। मृतकों में चांद थानान्तर्गत शाह बाजपुर निवासी बुल्लू साह, सतीश कुमार और कामेश्वर बिंद की पत्नी चन्दा देवी शामिल है।

विलाप करते परिजन।

22 की संख्या में महिला-पुरुष कांवरिये डबल डेकर बनाकर कैमूर के शहबाजपुर गांव से बीते बुधवार को निकले थे। साेमवार काे जलाभिषेक के बाद घर वापसी के क्रम में वे लाेग भ्रमण के लिए बंगाल निकल गए। इसी दौरान मंगलवार को हादसा हुआ। पिकअप पर 13 महिला व 9 पुरुष थे। वहीं छपरा के रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास छपरा-सीवान एनएच पर कांवरियों को लेकर जा रही अनियंत्रित पिकअप वैन के पलट जाने से उस पर सवार एक कांवरिया की मौत हाे गई। दस कांवरिए गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में दो कांवरियों की स्थिति नाजुक है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। सभी कांवरिये देवघर से जलाभिषेक कर वापस लौट रहे थे। सभी सीवान के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर ही हसनपुरा थाना क्षेत्र के लहेजी गांव निवासी सुदामा साह के 35 वर्षीय पुत्र राजू साह की मृत्यु हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समस्तीपुर के सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Wed Aug 7 , 2019
समस्तीपुर सदर अस्पताल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई, आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सारे मरीजों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। सदर अस्पताल प्रसव कक्ष के सामने गायनी वार्ड में बुधवार की सुबह लगभग 7:30 बजे आग लग गई। हालांकि अभी तक घटना […]

You May Like

फ़िल्मी खबर