![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201108-wa00177780986244641750425-1024x513.jpg)
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201101-wa00076412005537483311012-768x1024.jpg)
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201101-wa00027816929824652934291-712x1024.jpg)
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। आस्था और सद्भावना के इस पवित्र स्थल में जो लोग सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं उनकी मुरादें पूरी होती हैं। मुख्यमंत्री ने दरगाह पर मत्था टेकते हुए राज्यवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाये रखने की दुआ भी मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना हमसभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमसभी एक दूसरे का सम्मान करें और मिल-जुलकर राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें। मौके पर मुख्यमंत्री ने दरगाह परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया। मौके पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव एवं सदस्य उपस्थित थे।