जमशेदपुर /पोटका : पोटका में झारखंड विकलांग मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार से मिलकर छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड में भी दिव्यांग जनों को पंचायती राज में भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा | इस मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं चुनाव आयोग को पत्र लिखने का आश्वासन दिया एवं कैबिनेट में भी बात रखने की बात कही |
झारखंड विकलांग मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने आवेदन के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के पंचायती राज्य नियमावली की कॉपी शॉपी है कॉपी में यह स्पष्ट किया गया है कि 1 साल पहले ही छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दिव्यांग जनों को पंचायती राज में भागीदारी दी गई है उन्हें भागीदारी मिलने से दिव्यांग जनों को समाज के मुख्यधारा में जोड़ना आसान हुआ है अगर वही सुविधा झारखंड में भी मिलती है तब यहां के दिव्यांग जनो का समावेशी विकास होगा |
इस मौके पर प्रोफेसर डॉ विशेश्वर यादव ने विधायक से इस मामले पर पहल करने का अनुरोध किया एवं इन्होंने जानकारी दिया कि संगठन द्वारा झारखंड के सभी विधायक को इस प्रकार का ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है | प्रतिनिधिमंडल में विजय शंकर प्रसाद, मुख्तार आलम, विजय कुम्हार सिंह आदि लोग शामिल थे |