जमशेदपुर :कदमा राम नगर निवासी झामुमो कार्यकर्ता सोना पांडे जो लिवर रोग से ग्रसित था परिजनो ने बेहतर इलाज के लिए के किए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां ईलाज के क्रम में 7 अक्टूबर को देहांत हो गया। वही उनके इलाज के क्रम में अस्पताल में बकाया बिल एक लाख 72 हजार 608 रुपया हो गया। वहीं परिजनों ने अस्पताल के बिल चुकाने में असमर्थता जताते हुए इसकी जानकारी ईचागढ़ विधायक सविता महतो को दिया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधक से वार्ता कर बिल माफ कराते हुए झामुमो कार्यकर्ता का शव उनके परिजनों को सौपा। उक्त बात की जानकारी केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दिया।
Next Post
आर जे वेलफेयर सोसायटी ने आयोजित किया सम्मान समारोह
Sat Oct 9 , 2021
जमशेदपुर : आर जे वेलफेयर सोसायटी और जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह के द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संजीव भारद्वाज को मोमेंटो और अभिनन्दन पत्र के साथ सम्मानित किया गया। वहीं जेवियर पब्लिक स्कूल के द्वारा मैट्रिक उत्तीर्ण बच्चों को माला पहनाकर और प्रमाण […]
