देश में 12वां और झारखंड में पहला स्थान जमशेदपुर को

5

जमशेदपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में गार्बेज फ्री सिटी और सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को देश में 12वां और झारखंड में पहला,वहीं जुगसलाई नगर पर्षद को कम आबादी वाले जनसंख्या श्रेणी में झारखंड में प्रथम स्थान मिला है।इस शानदार उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा हैं कि टीम जमशेदपुर की सामुहिक सहयोग के कारण ही यह सफल हो पाया हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के बीच शहरवासियों के सहयोग से जिला प्रशासन की पूरी टीम ने बेहतर कार्य किया हैं जिस कारण पूरे देश में शहर का नाम रौशन हुआ है उन्होंने जिले के उपायुक्त समेत पूरे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान में जुड़े कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि हमें और बेहतर करने की आवश्यकता हैं ताकि हम सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी जमशेदपुर की छवि विश्वस्तरीय बना सकें इसके लिए सरकार के स्तर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में दिवस विशेष पर जनजातियों का इतिहास, महत्त्वपूर्ण नेता, महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान, विशिष्ट संगीत, नृत्य व सम्बंधित जनजातियों के भोजन की आदतों पर एक परियोजना कार्य किया गया

Sat Nov 20 , 2021
जमशेदपुर: झारखंड के मुंडा जनजाति के महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जन्मदिवस 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गया है।राष्ट्र के लिए बिरसा मुंडा की अदम्य व निःस्वार्थ सेवा की मान्यता में यह दिवस मनाया जाता है।विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में दिवस विशेष पर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर