विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में दिवस विशेष पर जनजातियों का इतिहास, महत्त्वपूर्ण नेता, महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान, विशिष्ट संगीत, नृत्य व सम्बंधित जनजातियों के भोजन की आदतों पर एक परियोजना कार्य किया गया

7

जमशेदपुर: झारखंड के मुंडा जनजाति के महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जन्मदिवस 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गया है।राष्ट्र के लिए बिरसा मुंडा की अदम्य व निःस्वार्थ सेवा की मान्यता में यह दिवस मनाया जाता है।
विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में दिवस विशेष पर देशभक्ति भाव से प्रेरित होकर कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब और कर्नाटक राज्यों की प्रमुख जनजातियों का इतिहास, महत्त्वपूर्ण नेता, महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान, विशिष्ट संगीत, नृत्य व सम्बंधित जनजातियों के भोजन की आदतों पर एक परियोजना कार्य किया , जिसे करते हुए गतिविधि को चित्रबद्ध किया गया।
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खु ने विद्यार्थियों में विकसित होते देशभक्ति भाव व कृत्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानगो वुशू डिमना क्लब एवं बच्चो के लिए शनिवार बहुत ही खुशी का दिन रहा

Sun Nov 21 , 2021
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम वुशू संघ द्वारा आयोजुत मानगो वुशू डिमना क्लब एवं बच्चो के लिए शनिवार बहुत ही खुशी का दिन रहा। कुछ हफ्तों पहले मैंने खेल भावना को देखते हुए अपने छेत्र में खिलाड़ियों एवं छोटे बच्चों के लिए नि:शुल्क अभ्यास केन्द्र दो बच्चों को लेकर एक लक्ष्य सुरू […]

You May Like

फ़िल्मी खबर