स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर में बृहस्पतिवार को कदमा स्थित आवास में नवरात्र की महानवमी पर कन्या पूजन किया

2

जमशेदपुर :स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर में बृहस्पतिवार को कदमा स्थित आवास में नवरात्र की महानवमी पर कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को अपने हाथों से प्रसाद खिलाया और उनका आशीर्वाद लेकर विदा किया। माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कन्या पूजन करने के बाद कहा कि महानवमी के पावन पर्व पर नन्ही देवियों के पावन चरणों से मेरा निवास धन्य हो गया। उनकी उपस्थिति से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा और उनकी निश्छल हँसी से अंतर्मन आनंदित हो गया.उनके पावन चरणों से घर-आँगन पवित्र हो गया.बेटियाँ ही सुख, समृद्धि, खुशहाली का आधार हैं। इनकी पूजा ही श्रेष्ठ पूजा है। इनसे ही यह सृष्टि आगे बढ़ेगी। इनका आदर करें, सेवा करें, यही माँ अम्बे की सच्ची पूजा है। माँ अम्बे, कृपा करो, सबका कल्याण करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा आयोजित महानवमी के पुष्पांजली कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ अजय शामिल हुए

Thu Oct 14 , 2021
जमशेदपुर :बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा आयोजित महानवमी के पुष्पांजली कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जमशेदपुर के सांसद डॉ अजय कुमार अपने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुये। गंगोत्री कांपलेक्स में निवास करने वाले निवासियों के साथ पुष्पांजलि दी। मां दुर्गा से […]

You May Like

फ़िल्मी खबर